संसार

ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर लगाया 5% अतिरिक्त कर

Posted on

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया अतिरिक्त 5 प्रतिशत शुल्क। बीज़िंग द्वारा 75 बिलियन डालर के अमरीकी उत्पादों पर नए कर लगाने के ऐलान के बाद ट्रंप ने लिया फैसला।अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की 550 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत का शुल्क लगाया है। साथ ही ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों से कहा कि वे चीन का विकल्प देखना शुरू कर दें और वे वापस देश आने का भी विकल्प रखें तथा अमेरिका में अपने उत्पाद बनाएं।अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें चीन की जरूरत नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि हम चीन के बिना बहुत बेहतर होंगे। चीन ने कल अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO