जीवन शैली

ब्रह्म मोहिन्द्रा ने भारी बारिश के बाद कोई भी बीमारी पैदा होने की संभावना को ख़त्म करने सम्बन्धी म्यूंसीपल निगमों, कमेटियों और नगर पंचायतों को दी हिदायत

Posted on

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग की सर्वपक्षीय तैयारी का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की की अध्यक्षता

चंडीगढ़ – पंजाब के स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने पिछले कुछ दिनों से पड़ी भारी बारिश के मद्देनजऱ राज्य में ख़ास तौर पर निचले इलाकों में बीमारी फैलने की हर संभावना को ख़त्म करने के लिए व्यापक उपाय यकीनी बनाने की हिदायत दी।इस सम्बन्ध में विभाग की तैयारी का जायज़ा लेने के लिए अपने कार्यालय में उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने अधिकारियों को खुले सिवरेज होल्ज़ को ढकने की हिदायत दी जिससे इसको पीने वाले पानी की पाईपों में जाने से रोका जा सके। ज़्यादातर शहरों में पानी का स्तर घटने पर तसल्ली प्रकट करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि पानी भरने से बचने के लिए निचले इलाकों को दिन-रात निगरानी अधीन रखा जाये और पानी की तुरंत निकासी की जाये।उच्च स्तरीय सफ़ाई बरकरार रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री ने निगमों के कमीश्नरों और समूह नगर पंचायतों, नगर कौंसिलों, म्यूंसीपल कमेटियों और सुधार ट्रस्टों के क्षेत्रीय डिप्टी डायरैक्टरों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा है कि शहर के कूड़ेदानों के कूड़े को नियमित रूप से उठाया जाये। मंत्री ने उनको कूड़ा-कर्कट वाले स्थानों पर हर्बल सैनीटाईजऱ के छिडक़ाव को यकीनी बनाने के लिए दिन में कम- से -कम दो बार इन स्थानों की चैकिंग करने के लिए भी कहा। राज्य सरकार की प्रमुख स्कीम तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत राज्य में स्वस्थ माहौल प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने अथॉरिटी को जि़ला स्वास्थ्य अथॉरिटी के साथ ताल-मेल बनाकर पानी के भराव के कारण उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए कहा जहाँ पानी से फैलने वाली भयानक बीमारियों के होने का अंदेशा है। उन शहरों के कोने-कोने पर मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के लिए फौगिंग करने के स्पष्ट निर्देश दिए।इस मौके पर अन्यों के अलावा स्थानीय निकाय के प्रमुख सचिव श्री ए.वेनू प्रसाद, डायरैक्टर स्थानीय निकाय श्री करनेश शर्मा और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO