पंजाब

सरकारिया ने लुधियाना और जालंधर में दरार को भरने के कार्य का लिया जायज़ा

Posted on

अधिकारियों को राहत कार्यों में तेज़ी लाने की दी हिदायत
चंडीगढ़ –  पंजाब के जल स्रोत मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा बुधवार शाम को लुधियाना जिले के गाँव भोलेवाल के नज़दीक सतलुज नदी में पड़ी दरार को भरने के कार्य का जायज़ा लिया गया।जल स्रोत मंत्री ने जालंधर जिले के गाँव मियोवाल का दौरा किया और वहां चल रहे दरार को भरने के कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इलाका निवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने और राहत कार्यों में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए प्रभावित लोगों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य पहले ही शुरू कर दिए गए हैं। भारी बारिश और नदी में पड़ी दरार के कारण फसलों के हुए नुकसान का जायज़ा लेने के लिए पानी की निकासी के बाद विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जनरल सचिव श्री विक्रमजीत सिंह चौधरी और जालंधर ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान श्री सुखविन्दर सिंह लाली उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO