पंजाब

साधू सिंह धर्मसोत ने 22 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र बांटे

Posted on

कहा-नयी नियुक्तियों से दफ़्तरी अमले की कमी होगी पूरी
एस.ए.एस. नगर – पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ अम्बेदकर भवन फेज़ 3बी2 में 22 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र बाँटे। स. धर्मसोत ने बताया कि पंजाब अधीनस्थ सेवाएं बोर्ड की तरफ से चयन प्रक्रिया मुकम्मल करने के उपरांत सामाजिक न्याय और अधिकारिता और अल्पसंख्यक वर्ग विभाग को 22 नये क्लर्क मिले हैं, जिनको आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से जहाँ दफ़्तरी अमले की कमी दूर होगी, वहीं विभाग की कार्य कुशलता भी बढ़ेगी। कैबिनेट मंत्री ने नये भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नौजवान लडक़े /लड़कियाँ देश का भविष्य हैं और इनकी तरफ से लगन और मेहनत के साथ की गई सेवा से देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता और अल्पसंख्यक वर्ग विभाग में भर्ती होने वाले नये क्लर्क विभाग की प्रगति में ठोस योगदान डालेंगेे और विभाग को तरक्की की बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे। इस मौके पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अल्पसंख्यक विभाग के डिप्टी डायरैक्टर परमिन्दर सिंह गिल और जिला कल्याण अधिकारी सुख सागर सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO