पंजाब

विनी महाजन द्वारा सरकारी विभागों का संचार सामथ्र्य बढ़ाने पर जोर

Posted on

विश्व बैंक के नुमायंदों के साथ गोल-मेज़ कान्फ्ऱेंस के दौरान कम्यूनिकेशन संचार सैल कायम करने का दिया सुझाव
चंडीगढ़ – विश्व बैंक की संचार टीम के साथ आज यहाँ पंजाब भवन में ‘डिवैल्पमेंट कम्यूनिकेशन’ पर गोल-मेज़ कान्फ्ऱेंस के दौरान उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने सरकारी विभागों के संचार सामथ्र्य में विस्तार करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रोजेक्टों की सफलता लोगों के मन में उनके प्रति बनने वाली धारणा पर निर्भर करती है। इसलिए संचार की मज़बूती से ही लोगों की धारणा को बदला जा सकता है जिससे वह योजनाओं का लाभ ले सकें।सूचना के प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उचित प्रयोग पर ज़ोर देते हुए विनी महाजन ने सुझाव दिया कि सभी विभागों के संचार सामथ्र्य को और मज़बूत करने के लिए प्रशासनिक सुधार और सूचना प्रौद्यौगिकी विभाग की तकनीकी मदद से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में एक कम्यूनिकेशन डिवैल्पमेंट सैल कायम किया जाये।इससे पहले विश्व बैंक की संचार टीम के श्री सुदीप मजूमदार और श्रीमती सोना ठाकुर द्वारा कई प्रोजैक्ट पेश किये गए, जिनको अच्छी संचार रणनीति के कारण लोगों का भारी समर्थन मिला था। राज्य के विकास में संचार की बड़ी भूमिका बारे बताते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रचार मुहिम शुरू करने से पहले संचार की ज़रूरत और उसके उद्देश्य बारे सर्वेक्षण कर लेना चाहिए। विश्व बैंक के नुमायंदों ने ऐसे संचार सर्वेक्षण के लिए हर संभव तकनीकी सहयोग देने का भरोसा दिया।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने बताया कि विभाग ग़ैर-परंपरागत मीडिया के उभार और सूचना के संचार में भूमिका संबंधी अवगत है। उन्होंने बताया कि संचार सम्बन्धी चुनौतियों से निपटने के लिए सोशल मीडिया माहिरों की सेवाएं लेने बारे एक प्रोजैक्ट पर काम किया जा रहा है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के संचार हुनर को निखारने के लिए प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है और भविष्य में माँग और ज़रूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा।इस कान्फ्ऱेंस के दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और डायरैक्टर उपस्थित थे, जिनमें राज़ी पी. श्रीवास्तव, श्री आर.के. वर्मा, जसप्रीत तलवाड़, श्री कृष्ण कुमार, अनिन्दिता मित्रा, तनु कश्यप, श्री डी.एस. मांगट, श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा, श्री मोहेन्दर पाल, श्री पुनीत गोयल और श्री एन.के. शर्मा उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO