भारत

ईडी ने पी.चिदंबरम के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

Posted on

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम को उच्चतम न्यायालय से फिलहाल राहत नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस, आई.एन.एक्स मीडिया मामले में एजंसी के सामने पेश होने को कहा.पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से भी तुरंत राहत नहीं मिली है. चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके अंतरिम संरक्षण की मांग की थी। चिदंबरम की ओर से जस्टिस एन वी रमन्ना के सामने की याचिका दाखिल करके जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। लेकिन जस्टिस रमना ने कहा कि वह याचिका सीजेआई को भेज रहे हैं, लंच तक इंतजार कीजिए और मुख्य न्यायाधीश ही इस पर कोई फैसला लेंगे। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने पी चिदंबरम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसके बाद चिदंबरम देश से बाहर नहीं जा पाएंगे।इससे पहले कल आईएनएक्स मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पी चिदंबरम की अग्रिम ज़माननत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सीबीआई और ईडी की टीम उनके दिल्ली स्थिति आवास पर पहुंची, जहां चिदंबरम के न मिलने पर एजंसियों ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें एजंसियों के सामने पेश होन को कहा। हालांकि अबतक वो एजंसियों के सामने पेश नहीं हुए और इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नेटिस जारी कर दिया गया है जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO