संसार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का दो दिवसीय नेपाल दौरा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर आज काठमांडू पहुंचे। विदेश मंत्री भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। नेपाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान विदेश मंत्री भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की पांचवी बैठक में हिस्सा लेंगे। एस जयशंकर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार गेवाली के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।