संसार

जाकिर नाईक के मलेशिया में धार्मिक उपदेश पर लगा बैन

Posted on

मलेशिया की सरकार ने विवादित इस्लामी धर्म उपदेशक जाकिर नाइक के धार्मिक उपदेशों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशियाई पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया है।इससे पहले घृणा भाषण के मामले में जाकिर नाईक ने मलेशियाई सरकार से माफी मांगी थी। इस बीच मलेशिया के सभी राज्यों ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशियाई पुलिस ने सोमवार को जाकिर नाइक से नस्ली टिप्पणी करने के मामले में 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की।नाइक को रॉयल मलेशिया पुलिस मुख्यालय, बुकित अमन में उसका बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी बार बुलाया गया था। जाकिर नाइक से दंड संहिता की धारा 504 के तहत पूछताछ की गई। यह धारा शांति भंग करने के लिए उकसाने की मंशा के साथ जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी हुई है। इससे पहले उसने 16 अगस्त को अपना बयान दर्ज कराया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO