हरियाणा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल बजा दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला के कालका संसदीय क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला.रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए धारा-370 को निष्प्रभावी किया गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन बंद करने के बाद ही पाकिस्तान से बातचीत हो सकती है.उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ बातचीत होती है, तो ये अब पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी.इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है. राजनाथ सिंह ने किसानों से जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की अपील की.