खेल

धावक हिमा दास और मोहम्मद अनस ने जीते स्वर्ण पदक

Posted on

देश के शीर्ष फर्राटा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते।भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में महिला और पुरुष वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी अनस इस साल सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं जबकि हिमा ने अब तक ऐसा नहीं किया है। जुलाई से यूरोपीय स्पर्धाओं में यह हिमा का छठा स्वर्ण पदक है। हिमा ने शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्वीट किया – ‘‘चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।’’ मोहम्मद अनस ने ट्वीट किया, ‘‘चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32 .41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की खुशी है।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO