पंजाब
बिमला शर्मा पंजाब राज्य महिला आयोग की सीनियर वाइस चेयरपर्सन नियुक्त
अमृत वीर कौर को वाइस चेयरमैन और डा. रुपिन्दर कौर को आयोग के मैंबर बनाया
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने आज एक नोटिफिकेशन जारी करके पंजाब राज्य महिला आयोग की एक सीनियर वाइस चेयरपर्सन, एक वाइस चेयरपर्सन और एक मैंबर नियुक्त कर दिया है। श्रीमती बिमला शर्मा को पंजाब राज्य महिला आयोग की सीनियर वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है जबकि श्रीमती अमृत वीर कौर को वाइस चेयरमैन और डा. रुपिन्दर कौर को आयोग के मैंबर के तौर पर नियुक्त किया गया है।