भारत

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव बार्डर मैनेजमेंट के साथ मुलाकात

Posted on

करतारपुर गलियारे के हिस्सेके तौर पर ‘गुरू नानक बग़ीची’ तैयार करने और डेरा बाबा नानक में शिलालेख पत्थर के निर्माण पर दिया ज़ोर

नई दिल्ली – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी जश्नों को यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह यत्नशील है। इस रणनीति के अंतर्गत पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव, बार्डर मैनेजमेंट श्री बी.आर. शर्मा के साथ मुलाकात की।मीटिंग के दौरान स. रंधावा ने 67 करोड़ रुपए की लागत से ‘आईडिया ऑफ इंडिया’ पर आधारित ‘गुरू नानक बग़ीची’ तैयार करने पर ज़ोर दिया जोकि श्री करतारपुर कोरीडोर प्रोजैक्ट के हिस्सेके तौर पर भारत के बहु-आयामी सांस्कृतिक पक्ष और बहुपक्षीय संवाद को दर्शाएगी। इस बग़ीची में 15 संतों (जिन संतों की शिक्षाएं गुरू नानक देव जी की तरफ से उदासियों के दौरान एकत्रित की गई) को समर्पित 15 ज्ञान केंद्र होंगे। केन्द्रों में इन संतों के विचारों और शिक्षाएं को रचनात्मक रूप में पेश किया जायेगा।मीटिंग के दौरान प्रकाश पर्व के मौके पर डेरा बाबा नानक में 51 लाख रुपए की लागत से 21 शिलालेख पत्थरों के निर्माण का मुद्दा भी विचारा गया।बार्डर मैनेजमेंट के सचिव श्री बी.आर. शर्मा ने स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा उठाए गये मुद्दों को ध्यान के साथ सुना और इस सम्बन्धी केंद्र सरकार की तरफ से पूर्ण सहायता का भरोसा दिया।मीटिंग के दौरान अन्यों के अलावा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना मित्तल बरुआ, रजिस्ट्रार सहकारी सोसाइटियां श्री विकास गर्ग और पंजाब भवन नई दिल्ली के रैज़ीडैंट कमिशनर श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी भी शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO