खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Posted on

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गये सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा कर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का 43वां एकदिवसीय शतक जमाया वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयर अय्यर ने बेहतरीन 65 रन की पारी खेली।विराट कोहली के शानदार शतक और श्रेयस अय्यर के 65 रन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बुधवार को वर्षा बाधित मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुइस नियम के तहत छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वन-डे पर 2-0 से कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को जीत के लिए 35 ओवर में 255 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यह लक्ष्य 15 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 99 गेंदों में 14 चौके की मदद से 114 रन की नाबाद पारी खेली। मौजूदा सीरीज में कोहली का यह दूसरा शतक है। पहले मैच में उन्होंने 120 रन की की शतकीय पारी खेली थी। इसके लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिस गेल और एविन लुईस की ओपनिंग जोड़ी ने विंडीज टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। लुईस को 43 रन के निजी स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। वहीं 11वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने आक्रमक अंदाज में खेल रहे क्रिस गेल को मिडऑफ पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। गेल ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज हिटमैन ने रोहित शर्मा के रूप में टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद 13वें ओवर में टीम इंडिया के दो विकेट गिरे। ओवर की दूसरी गेंद पर फेबियन एलन ने सलामी बल्लेबाद शिखर धवन को तो चौथी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया, धवन ने 36 रन बनाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO