भारत

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन बर्धमान को वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

Posted on

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन बर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि अभिनंदन को पाकिस्तान ने कैद कर लिया था, लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों के बाद पाकिस्तान को उन्हें छोड़ने पर विवश होना पड़ा था। दरअसल, अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों पर जबरदस्त हमला किया था। अभिनंदन ने डॉगफाइट में पाकिस्तान के अत्याधुनिक F-16 विमान को मार गिराया था। अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन के जरिए पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था।अभिनंदन के इस करिश्मे की हर तरफ चर्चा हुई थी क्योंकि F-16 विमान मिग-21 की तुलना में बेहद उन्नत और शक्तिशाली था। डॉगफाइट में अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया था जिसके बाद वह पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में लिया था और उनसे सवाल-जवाब किए थे।भारत के जबरदस्त कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान ने 1 मार्च को अभिनंदन को भारत को सौंप दिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO