पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’ प्रोग्राम के अंतर्गत पंजाब आए नौजवानों के साथ मुलाकात

Posted on

वापस लौट कर पंजाब के विरुद्ध झूठा प्रचार करने वालों के समक्ष राज्य की वास्तविक तस्वीर पेश करने की अपील

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’ के अंतर्गत राज्य में आए नौजवानों को कुछ लोगों द्वारा विदेशी धरती पर किये जा रहे झूठे प्रचार का मुकाबला करने के लिए राज्य के दूत के तौर पर भूमिका अदा करने की अपील की है।मुख्यमंत्री ने आज इस प्रोग्राम के अंतर्गत इंग्लैंड से आए 17 नौजवानों और फ्रांस से आए एक नौजवान पर आधारित तीसरे बैच के साथ अपनी सरकारी रिहायश पर चाय पर उनके साथ बातचीत की। यह नौजवान 10-दिवसीय दौरे पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे। उन्होंने नौजवानों को कहा, ‘‘आप हमारे दूत हो जो पंजाब संबंधी पाई जा रही गलतफहमियों को दूर करने में अहम रोल अदा करोगे क्योंकि संकुचित हितों वाले कुछ लोग विदेश में पंजाब संबंधी गलत तस्वीर पेश करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।’’ उन्होंने नौजवानों से अपील की कि सरकार द्वारा शुरू किये इस प्रयास के साथ नज़दीक से जुड़ें जिससे इसको आगे ले जाने के अलावा पंजाब के विकास के सफऱ संबंधी जागरूकता पैदा की जा सके।मुख्यमंत्री ने नौजवानों को पिछले दो सालों में सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में पंजाब द्वारा सही मायनों में किये गए विकास और तरक्की की ज़मीनी हकीकत ख़ुद आंखों से देखें और वापस अपने घरों में जाकर यह तजुर्बा अन्यों के साथ भी सांझा करने का न्योता दिया।उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम का असली उद्देश्य उनको पंजाब के समृद्ध सभ्याचार और विरासत संबंधी आनंद मानने के योग्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने नौजवानों को राज्य में बढिय़ा समय बिताने के लिए शुभकामनाएँ दी।इन नौजवानों को बीते दिन चंडीगढ़ आने पर कैपिटल कॉम्पलैक्स, रॉक गार्डन और सुखना झील पर ले जाया गया। नौजवानों का यह प्रतिनिधिमंडल होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस के समागमों में शामिल होगा। अपनी पंजाब यात्रा के दौरान वह विरासत-ए-खालसा कॉम्पलैक्स और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में भी जाएंगे।जि़क्रयोग्य है कि विदेशों में बसते नौजवानों को अपनी जन्म भूमि या अपने पुरखों के गाँवों का दौरा करवा कर जड़ों के साथ जोडऩे के मकसद के अंतर्गत मंच मुहैया कराने के लिए यह प्रोग्राम कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा सितम्बर, 2017 में शुरू किया गया था। नौजवानों के पहले बैच ने अगस्त, 2018 में पंजाब की यात्रा की थी और इसी साल फरवरी महीने में 22 विद्यार्थियों का दूसरा प्रतिनिधिमंडल पंजाब दौरे पर आया था।इस मौके पर एन.आर.आई. मामलों और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, एन.आर.आई. मामलों के सचिव राहुल भंडारी, डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी. इंटेलिजेंस वी.के. भावरा, एन.आर.आई. मामलों के विशेष सचिव एम.पी. अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के डायरैक्टर मालविन्दर सिंह जग्गी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO