पंजाब

भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहो- कैप्टन अमरिन्दर सिंह

Posted on

पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किए ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने सख्त प्रतिक्रिया दी

चंडीगढ़ – पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी द्वारा भारतीय सेना में पंजाबियों को बग़ावत के लिए उकसाने संबंधी किए भडक़ाऊ ट्वीट पर सख्त प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पाकिस्तान को अपने काम से संबंध रखने और भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने के लिए कहा।पाकिस्तान के मंत्री द्वारा टिप्पणी के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासित और राष्ट्रवादी फोर्स है। उन्होंने कश्मीर मसले पर दख़ल देने की लगातार कोशिशें करने के विरुद्ध पाकिस्तान को चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी हिस्सा है और रहेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO