पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा ईद -उल -ज़ूहा के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईद -उल -ज़ूहा (बकरीद) के शुभ अवसर पर पंजाब के लोगों खासकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को यह त्योहार ज़रूरतमंदों के प्रति सेवाभाव, हमदर्दी और भाईचारक सांझ की भावना के साथ मनाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह समय लोगों को शांति, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी सामुदायिक संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए दृढ़ करता है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को यह पवित्र त्योहार पूरे उत्साह और धूम-धाम से मनाने का न्योता दिया है।