जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य

Posted on

जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य राज्य के तमाम हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुमे की नमाज. जम्मू से हटी धारा 144, डोडा, कठुवा समेत कई इलाकों में खुले स्कूल.. जम्मू में आज से खुले स्कूल जम्मू-कश्मीर में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। जम्मू में आज से सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिए गये हैं। राज्य के उधमपुर और सांबा के बाद जम्मू में भी धारा 144 हटा ली गई है।जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और इसे दो हिस्से में विभाजित कर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के सरकार के फैसले के बाद से सुरक्षा कारणों से धारा 144 लगा दी गयी थी। गौरतलब है कि घाटी में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO