भारत

पाकिस्तान की ओर से राजनयिक रिश्तों के स्तर में कटौती दुर्भाग्यपूर्ण: विदेश मंत्रालय

Posted on

पाकिस्तान की ओर से भारत के राजनयिक रिश्तों के स्तर में कटौती के फैसले को भारत ने फिर बताया खेदजनक, कहा जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन, समझौता एक्सप्रेस को बंद किये जाने के पाक के फैसले को भारत ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण.पाकिस्तान की ओर से भारत के राजनयिक रिश्तों के स्तर में कटौती करने सहित अन्य कदमों को खेदजनक बताते हुए भारत ने एक बार फिर कहा है कि अनुच्छेद 370 से जुड़ा संपूर्ण हालिया घटनाक्रम पूरी तरह भारत का आतंरिक मामला है । विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन है ।विदेश मंत्रालय ने पाक के कदमों को दुनिया के सामने द्विपक्षीय संबंधों की चिंताजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास करार दिया और कहा कि उसकी ये चाल कभी कारगर नहीं होगी । विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान को लगता है कि अगर जम्मू कश्मीर में विकास होगा तो वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा। भारत का कहना है कि सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए जो भी कदम उठाए गए हैं वो राज्य के बेहतर हितों को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक फिर पाकिस्तान से कहा कि वो अपने फैसलों की समीक्षा करे। पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस को बंद किये जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।इस्लामाबाद से भारत उच्चयाकुत के भारत लौटने से जुडे सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो अभी दिल्ली नहीं लौटे हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत ने तमाम देशों को जम्मू कश्मीर से जुडे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गयी है। भारत ने अफगानिस्तान का जिक्र करके हुए पाकिस्तान को दो टूक कह दिया है कि वो दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल बंद करे और हकीकत को समझे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO