पंजाब

राज्य शिक्षा विभाग द्वारा एच.डी.एफ.सी. बैंक के साथ वेतन खाते सम्बन्धी समझौता सहीबद्ध

Posted on

खाताधारकों को दिया जायेगा 30 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर
चंडीगढ़ – शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मौजुदगी में स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के सचिव श्री कृष्ण कुमार और एच.डी.एफ.सी. बैंक के ब्रांच प्रमुख श्री विनीत अरोड़ा द्वारा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के वेतन खाते सम्बन्धी समझौता सहीबद्ध किया गया।इस समझौते को कर्मचारियों के लिए वैलफेयर पैकेज करार देते हुए श्री सिंगला ने कहा कि बैंक द्वारा विभाग के खाताधारकों को बहुत से लाभ दिए जाएंगे जिसमें 30 लाख रुपए का ऐक्सीडेंटल डैथ कवर और 3.25 लाख रुपए का नैचुरल डैथ कवर शामिल है। इसके अलावा, दस्तावेज़ों की जटिल प्रक्रिया के बिना उनको तुरंत लोन की सुविधा भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष लाभों में 30 लाख रुपए का स्थाई दिव्यांग कवर, 5 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांग कवर, 1 करोड़ रुपए का मुफ़्त एयर ऐक्सीडेंटल डैथ कवर, दुर्घटना के कारण मौत होने पर आश्रित बच्चे को 2 लाख रुपए प्रति परिवार मुफ़्त शैक्षिक लाभ और किसी भी बैंक के ए.टी.एम. से असीमित ट्रांजैक्शंस शामिल हैं। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों को ज़ीरो बैलेंस पारिवारिक बचत खाता, 5 लाख रुपए का ऐक्सीडेंटल डैथ कवर और 30 लाख रुपए के एयर ऐक्सीडेंटल डैथ कवर की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर खाता तबदील करने के लिए कोई पाबंदी नहीं, वह अपनी इच्छा अनुसार बैंक का चयन कर सकते हैं।स्कूल शिक्षा के सचिव श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि एच.डी.एफ.सी. बैंक ने कर्मचारियों के लिए लाभदायक प्रस्ताव दिया है, जिस कारण शिक्षा विभाग ने एच.डी.एफ.सी. बैंक के साथ समझौता सहीबद्ध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों पर अपने खातों को एच.डी.एफ.सी. बैंक में तबदील करने के लिए कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के तकरीबन 20 हज़ार कर्मचारियों, जिनका खाता इस बैंक में है, को उपरोक्त स्कीमों का लाभ अपने आप ही प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई अन्य बैंक इससे बढिय़ा पेशकश देता है, तो विभाग कर्मचारियों के हित में उस बैंक सम्बन्धी सुझाव देने में कोई गुरेज़ नहीं करेगा।इस मौके पर बोलते हुए एच.डी.एफ.सी. बैंक के ब्रांच प्रमुख श्री विनीत अरोड़ा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समझौता सहीबद्ध करना बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने आगे बताया कि एच.डी.एफ.सी. बैंक पिछले एक दशक से राज्य के पुलिस विभाग को सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान कर रहा है और अब यह बैंक शिक्षा विभाग को बढिय़ा सेवाएं प्रदान करना यकीनी बनाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारी बैंक द्वारा दिए जाने वाले सभी उत्पादों और डिजिटल बैंकिंग का लाभ ले सकेंगे जो निजी और पारिवारिक बैंकिंग के साथ साथ वित्तीय ज़रूरतों को भी पूरा करेगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों के अलावा ज़ोनल हैड रिटेल बैंकिंग, श्री जतिन्दर गुप्ता भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO