टेनिस

फोर्ब्स की लिस्ट में सर्वाधिक कमाई के मामले में पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय

Posted on

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 15 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पहले स्थान पर काबिज हैं। उनकी कमाई 29.2 मिलियन डॉलर है। वहीं सिंधु दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। लिस्ट में 12 टेनिस खिलाड़ी है।भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भले ही इस साल कोर्ट में कोई बड़ी खिताब नही जीत पाई हो लेकिन कमाई के मामले में वो भारत की शीर्ष महला खिलाड़ी बनी हुई है। सिंधु दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में सिंधु दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में 13वें स्थान पर हैं।फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनिया की 15 महिला खिलाड़ियों की यह सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टॉप पर हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला ऐथलीट्स 2019 की इस सूची के मुताबिक सिंधू की कमाई 55 लाख अमेरिकी डॉलर करीब 38 करोड़ 86 लाख 87 हजार रुपये) है। वो साल 2018 के अंत में BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। दुनिया की शीर्ष 15 खिलाड़ियों की इस सूची में सेरेना विलियम्स पहले पायदान पर हैं। सेरेना की कुल कमाई 29.2 मिलियन डॉलर करीब करीब 207 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने बताया कि 37 वर्षीय सेरेना अगले साल तक टेनिस खेलेंगी। इसके बाद वह अपनी नई पारी के रूप में क्लोथिंग लाइन में ‘S बाइ सेरेना’ में आएंगी, और 2020 तक वह जूलरी और सौंदर्य उत्पादों को भी लॉन्च करेंगी।इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर जापान की नाओमी ओसाका हैं, जिन्होंने 2018 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में ओसाका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को मात दी थी। ओसाका की कुल कमाई 24 लाख अमेरीकी डॉलर है। 15 महिला ऐथलीट्स वाली इस सूची में उनक महिलाओं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी कमाई 50 लाख अमेरिकी डॉलर है। अगर इतनी कमाई के लिहाज से पुरुष खिलाड़ियों पर नजर डालें, तो 50 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई करने वाले 1300 से ज्यादा पुरुष खिलाड़ी इस साल ऐसे होंगे। लिस्ट में 12 टेनिस खिलाड़ी है। फुटबॉल से एक अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन हैं। बैडमिंटन से सिर्फ सिंधु को स्थान मिला। गोल्फ से थाईलैंड की आरिया जुतानुगार्न को लिस्ट में शामिल किया गया। शुरुआती 10 खिलाड़ियों में सिर्फ टेनिस की प्लेयर्स ही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO