संसार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका, 95 लोग घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक बम धमाके में कम से कम 95 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार में बम धमाका हुआ है. इस धमाके में तकरीबन 95 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ. धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी. धमाके की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. अफगानिस्तान में हुए इस बम धामाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.