पंजाब

बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री रंधावा और सुख सरकारिया से मिला

Posted on

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों में पंजाब सरकार को सहयोग देने का वायदा

चंडीगढ़ – बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल, प्रधान कृष्ण कुमार बावा और सरपरस्त और पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा के सरपरस्ती अधीन कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और स. सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्रियों को कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी तैयार किए गए समागमों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। श्री बावा ने बताया कि बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा अपने स्तर पर भी समागम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 17 अगस्त से 20 अगस्त तक कोलकाता में जबकि 25 अगस्त को कैथल (हरियाणा) में समागम आयोजित किया जायेगा।श्री बावा ने आगे बताया कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक श्री हजूर साहिब नान्देड़ में, 15 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक कनाडा और अमरीका के गुरूद्वारा साहिब में कुल 11 समागम गुरमीत सिंह गिल, अशोक बावा, ब्रिगेडियर नवाब सिंह और हरबंस सिंह उप्पल, गैरी गरेवाल द्वारा आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को मुम्बई और नवंबर में बाबा बन्दा सिंह बहादुर भवन रकबा (लुधियाना) में समागम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को हरियाणा कैथल में होने वाले समागम में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा शामिल होंगे। इस मौके पर करनैल सिंह गिल, दलजीत कुलार, अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल, हरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह राजोआना, मनजीत हम्बड़ा, गगनदीप बावा, रेशम सिंह सिद्धू, आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO