पंजाब

कश्मीरी नेताओं को गिरफ्तार करना गलत-कैप्टन अमरिन्दर सिंह, एमरजैंसी के दौरान भाजपा ने ऐसी गिरफ्तारियों का विरोध किया

Posted on

आतंकवाद या करतारपुर गलियारे के साथ धारा 370 का कोई भी नाता होने की बात रद्द
चंडीगढ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कश्मीरी राजनैतिक नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया है जिनको उस राजनैतिक पार्टी के हुक्मों पर गिरफ्तार किया गया है जिसने एमरजैंसी के दौरान विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने का तीखा विरोध किया था। कश्मीरी नेताओं की गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का यह दोहरा मापदंड है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एमरजैंसी के दौरान ऐसी गिरफ्तारियों का विरोध किया था परन्तु उसने कश्मीर के मामले में यह जि़म्मेदारी नहीं निभाई। विधानसभा के बाहर पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने न तो करतारपुर गलियारे और न ही कश्मीर में आतंकवाद पर धारा 370 के रद्द होने से कोई प्रभाव पडऩे की संभावनाओं से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की संवैधानिक तबदीलियों से इन मुद्दों का कोई सम्बन्ध नहीं है। इससे घाटी में आतंकवाद का ख़ात्मा होने के भाजपा के दावे संबंधी पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ‘‘इसको आतंकवाद के साथ किस तरह जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस समेत सुरक्षा फोर्स आतंकवाद के विरुद्ध लड़ रही हैं। उन्होंने भरोसा प्रकट किया कि यह फोर्स कश्मीर में से आतंकवाद के सफाए के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि धारा 370 की वैधता पर बहस की जा सकती है परन्तु केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया ग़ैर संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमों को नहीं आपनाया गया। इस तरह का महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने से पहले आम सहमति तैयार करने में असफल रहने का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने संघीय ढांचे को कमजोर किया है और यह राज्यों को कमज़ोर करने की केंद्र की सुनियोजित कोशिश है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अकाली दल द्वारा इसके स्वागत करने के फ़ैसले पर हैरानी प्रकट की। उन्होंने कहा कि उन्होंने संघीय ढांचे के मामले पर पलटी मारी है जो कि अकाली दल के आनन्दपुर साहिब के प्रस्ताव के मूल तत्व के विरुद्ध है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO