खेल
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ टी-20 श्रृंखला में 3-0 से किया क्लीन स्वीप
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ टी-20 श्रृंखला में 3-0 से किया क्लीन स्वीप। दीपक चाहर, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने गुयाना में खेले गये अंतिम मैच में किया शानदार प्रदर्शन।भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच गयाना में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में मेज़बान वेस्टइंडीज़ ने भारत के सामने 147 रनों को लक्ष्य रखा। भारतीय कप्तान विराट कोहलीा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए, लोकेश राहुल, दीपक चहर और टी-20 मे पदार्पन करने वाले लेग स्पिनर राहुल चहर को टीम में मौका दिया गया है।वेस्टइंडीज़ की शुरूआत बेहद खराब रही और महज 14 रनों के भीतर मेज़बान टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। ये तीनों शुरुआती विकेट दीपक चहर ने झटके। इसके बाद निकोलस पुरन और किरॉन पोलार्ड ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। निकोलस पुरन को नवदीप सैनी ने 17 के उनके स्कोर पर विकेट के पिछे कैच आउट कर चलता किया।इसी बीच किरॉन पोलार्ड ने अर्ध शतक लगाने में कामयाब हुए और 58 रन बना कर सैनी का दुसरा शिकार बने। अंतिम ओवरों में रोमन पॉवेल और फैबियन एलन नें बडे शॉट खेल कर टीम के स्कोर को 146 रनों तक पहुंचाया। भारत की ओर से दीपक चाहर ने 3, नवदीप सैनी ने 2 जबकि अपना पहला मैच खेल रहे राहुल चहर ने एक विकेट हासिल किया।