पंजाब

पी.एस.आई.ई.सी. द्वारा प्लॉटों के लम्बित पड़े तबादला मामलों के निपटारे के लिए विशेष कैंप का आयोजन 14 अगस्त को: सुन्दर शाम अरोड़ा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब में व्यापार को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से पी.एस.आई.ई.सी. के द्वारा विभिन्न फोकल प्वाइंटों में स्थित प्लॉटों के तबादले सम्बन्धी लम्बित मामलों के निपटारे के लिए 14 अगस्त, 2019 को चंडीगढ़ में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा।यह ऐलान करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शम अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि यह कैंप प्लॉट धारकों को प्रोजैक्ट लगाने के लिए मंजूरी की आसान सुविधा मुहैया करवाने को यकीन बनाएगा। श्री अरोड़ा ने सभी औद्योगिक प्लॉट धारकों को 14 अगस्त, 2019 को चंडीगढ़ स्थित पी.एस.आई.ई.सी. के मुख्यालय में अपने ज़रुरी दस्तावेज़ लेकर पहुँचने की अपील की ताकि प्लाटों के तबादले सम्बन्धी सभी मामलों का निपटारा किया जा सके। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आगे बताया कि प्लॉट धारकों की सुविधा के मद्देनजऱ पी.एस.आई.ई.सी. ने अपनी वैबसाईट पर सभी दस्तावेज़ों सम्बन्धी जानकारी अपलोड की है जोकि प्लॉट के तबादले के समय खरीददारों और बेचने वालों के लिए ज़रूरी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO