संसार
यमन में अलकायदा के हमले में 19 सैनिकों की मौत
यमन में सेना के सैन्य अड्डे पर अलकायदा के हमलावरों की गोलीबारी में 19 सैनिकों की मौत हो गई। हमलावरों ने अबयान प्रांत के अल महफाद सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और सैन्य अभियान से पहले घंटों तक वहीं छिपे रहे। जेहादियों से मुठभेड़ में सैनिकों की मौत हो गई।अलकायदा के बंदूकधारियों ने अदन में बृहस्पतिवार को हुए बम धमाके का फायदा उठाकर अल महफाद सैन्य अड्डे पर हमला किया और सैनिकों से मुठभेड़ की। यमन में शुक्रवार को सेना के सैन्य अड्डे पर अलकायदा के हमलावरों की गोलीबारी में 19 सैनिकों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने अबयान प्रांत के अल महफाद सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और सैन्य अभियान से पहले घंटों तक वहीं छिपे रहे। अधिकारियों ने कहा कि जेहादियों से मुठभेड़ में सैनिकों की मौत हो गई।