संसार

अमेरिका टेक्सास गोलीबारी में 20 की मौत

Posted on

अमेरिका के टेक्सास में एक मॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में कल हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोग मारे गए है। अमेरिका-मेक्सिको सीमा से कुछ मील की दूरी पर स्थित अल पासो में सिएलो विस्टा मॉल में स्थित वॉलमार्ट के स्टोर में ये गोलीबारी हुई। इस घटना में घायल हुए 26 लोगों को इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जिसमें बच्चे भी शामिल है। पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध युवा श्वेत आदमी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने घटना के पीछे घृणा अपराध की संभावना व्यक्त की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस गोलीबारी की घटना को खौफनाक बताते हुए संघीय सरकार की तरफ से पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO