खेल

वेस्टइंडीज दौरा पंत के लिये प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका: कोहली

Posted on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले से पहले कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास तीनों प्रारूपों में अपनी क्षमता दिखाने का समय आ गया है।अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है जिससे पंत अब तीनों प्रारूपों में पसंदीदा विकल्प बन गए हैं और चयनसमिति द्वारा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुने जाने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इस ओर इशारा किया था। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कहा, ‘‘यह ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर वह अपनी साख के मुताबिक खेलता है तो वह वास्तव में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकता है, उसे इस स्तर पर अपनी क्षमता दिखानी होगी।’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हमें उसकी क्षमता के बारे में पता है और हम सभी चाहते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। एमएस धोनी का अनुभव हमेशा एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक रहा है, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जिसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए।’’ कोहली पहले ही कह चुके हैं कि यह दौरा श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है जो एकदिवसीय मैचों में भारत के मध्यक्रम में मौका बनाने के लिए दावा पेश करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO