संसार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांबिया की नेशनल असेंबली को किया संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांबिया की नेशनल असेंबली को किया संबोधित। कहा, दोनों देश मिलकर कर सकते हैं दीर्घकालीन लक्ष्यों को हासिल। गाम्बिया में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, भारतवंशियों को अपनी जड़ों से से जुड़े रहने की अपील की।गाम्बिया की यात्रा पर गये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वहां की राष्ट्रीय असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर दीर्घकालीन लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने गाम्बिया के राष्ट्रपति को उनके देश के साथ भारत के पारंपरिक संबंधों को बढ़ाने में उनकी प्रतिबद्धता और उसके विकास में योगदान से अवगत कराया। राष्ट्रपति ने गाम्बिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया और भारतवंशियों को अपनी जड़ों से से जुड़े रहने की अपील की।