पंजाब

मैडीकल कॉलेजों में दाखि़ले के दौरान पंजाब के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करनी यकीनी बनाई जाये-सोनी

Posted on

‘‘मैडीकल कौंसिलों में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा’’
चंडीगढ़ – एम.बी.बी.एस. की डिग्री के मैडीकल कॉलेजों में दाखि़ले के दौरान पंजाब के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करनी यकीनी बनाई जाये। उक्त प्रगटावा आज यहाँ डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान संबंधी कैबिनेट मंत्री, पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में मैडीकल कॉलेजों में दाखि़ले के लिए बनाए गए नियमों को यथावत लागू करने के साथ-साथ भविष्य में भी डॉक्टरी की पढ़ाई करने के इच्छुक पंजाब के विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए अभी से ही नीति बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान विभाग के अधीन आने वाले अस्पतालों के प्रिंसीपलों को हिदायत की कि वह इन अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए आने वाले सभी मरीज़ों को हर संभव सुविधा दें ताकि लोगों का सरकारी प्रणाली में भरोसा और मज़बूत हो सके। उन्होंने इस मौके पर यह भी हिदायत की कि इलाज के नाम पर जेलों में सज़ा काट रहे कैदी कई बार अस्पतालों में कई कई दिनों तक गलत तरीकों के द्वारा दाखि़ल रहते हैं, इस पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाये और जितने दिनों की मरीज़ को ज़रूरत है उतने दिन ही ऐसे मरीज़ों को दाखि़ल रखा जाये।श्री सोनी ने सभी मैडीकल कौंसिलों को हिदायत की कि किसी भी रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यक्ति को परेशान न किया जाए और यदि उनके संज्ञान में ऐसा काई मामला आया तो परेशान करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को बख्शेंगे नहीं। इस अवसर पर मैडीकल कॉलेजों के प्रिंसीपलों द्वारा कुछ माँगें भी उठाई गई जिन पर तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रमुख सचिव डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान को हिदायत की गई कि इनका तुरंत निपटारा किया जाये। इस मौके पर मंत्री जी के ध्यान में लाया गया कि कुछ इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल के कोर्सांे की नकली डिग्रियाँ करवा रहे हैं जिस पर श्री सोनी ने कहा कि ऐसे इंस्टीट्यूट जो कि मान्यता प्राप्त नहीं हैं, उनके विरुद्ध बनती कार्यवाही आगामी 10 दिनों में अमल में लाई जाये।इस मौके पर अन्यों के अलावा प्रमुख सचिव डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान श्री डी.के. तिवाड़ी, बाबा फऱीद हैल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. राजबहादुर, डायरैक्टर डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान अविनाश कुमार सहित पंजाब राज्य की समूह मैडीकल कौंसिलों के प्रमुख उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO