संसार

राष्ट्रपति ने बेनिन में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

Posted on

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बेनिन के कोटोनू में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- भारत अफ्रीकी देशों में 18 नए दूतावास खोलेगा, जिनमें से 7 पश्चिम अफ्रीकी देशों में होंगे.तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेनिन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, कोटोनू में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया, इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अगले सात सालों में 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है । राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी के राजनीतिक विचार और अन्याय के खिलाफ लडाई में अफ्रीकी लोगों द्वारा उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। बेनिन में भारतवंशियों को उन्होंने भारत का सच्चा सांस्कृतिक राजदूत करार दिया।साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के अफ्रिकी देशों के साथ संबंध काफी गहरे हैं, बेनिन में भारतीय समुदाय के लोगों की सफलता से वो काफी खुश हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब वैश्विक विकास की रफ्तार में अहम योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने भारत के अफ्रीकी देशों के साथ मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के 18 नये दूतावास अफ्रीकी देशों में होंगे जिसमें से 7 पश्चिमी अफ्रीकी देशों में होंगे।बाद में राष्ट्रपति तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में गांबिया की राजधानी बांजुल के लिए रवाना हुए, इससे पहले कल राष्ट्रपति ने बेनिन में वहां की नेशनल असेंबली को संबोधित किया, इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देश एक सहिष्णु, प्रगतिशील, बहुजातीय और बहुधार्मिक समाज का उदाहरण पेश करते है। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में राष्ट्रपति गिनी की यात्रा करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO