पंजाब

विजीलैंस द्वारा 3,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका जहूरा, जि़ला होशियारपुर में तैनात पटवारी सतविन्दर सिंह को 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। पटवारी सतविन्दर सिंह को शिकायतकर्ता तरसेम सिंह निवासी जहूरा, जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का इंतकाल करने के बदले उक्त पटवारी द्वारा 3,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 3,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO