भारत

बिहार में बाढ़ पीएम ने की स्थिति की समीक्षा

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति औऱ पुनर्वास कार्यों के बारे में ली जानकारी। पीएम ने केंद्र की तरफ से हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा।बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में करीब 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार के 13 जिलों में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से फोन पर बात की और हर संभव सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बातकर विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई है। केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही है और हम सभी आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO