संसार

राष्ट्रपति ट्रंप ने 2020 के चुनाव से पहले अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या कम करने का दिया आदेश: पोम्पियो

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया है कि 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले युद्ध ग्रस्त देश अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या हों अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले युद्ध ग्रस्त देश अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने का आदेश दिया है। विदेश मंत्री पोम्पियो ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह निर्देश उन्हें दिया है। ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने और अमेरिका की सबसे लंबी लड़ाई को खत्म करने की घोषणा की थी। ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान में संबंधित पक्षों के साथ बातचीत तेज की हुई है। अफगानिस्तान संधि के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद तालिबान के साथ वार्ता कर रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO