संसार
ब्राज़ील की जेल में दो गुटों के बीच हुई हिंसा 52 लोगों की मौत
ब्राज़ील की एक जेल में गैंगवार में कम से कम 52 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है । जेल में आग लगने के कारण दम घुटने से हुई ज्यादातर लोगों की मौत होने की ख़बर है।ब्राज़ील के पारा राज्य की एक जेल में दो गुटों के बीच हुए हिंसा में कम से कम 52 क़ैदियों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक़ अल्टामीरा जेल में करीब पांच घंटे तक गैंगवार जारी रहा। ख़बरों के मुताबिक एक हिस्से में क़ैद एक गैंग के लोग जेल के दूसरे हिस्से में पहुंच गए और इसके बाद संघर्ष शुरू हो गया। जेल के एक हिस्से में आग लगा दी गई और धुएं की वजह से कई लोगों का दम घुट गया।