हरियाणा

जस्टिस बी.के रॉय की याद में हाई कोर्ट में शौक सभा

Posted on

चंडीगढ़ – प्रसिद्ध कानूनविद एवं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस बी.के. रॉय जिनका 20 जून, 2019 को देहांत हो गया था, की याद में आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में शौक सभा (फुल कोर्ट रैफरैंस) की गई जिसमें हाई कोर्ट के समूह जजों ने हिस्सा लिया।चीफ़ जस्टिस बी.के. रॉय के परिवार के साथ दुख साझा करते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस श्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि श्री रॉय सादगी, समर्पण और दृढ़ता के प्रतीक थे जो कानून के क्षेत्र में निभाई गई बेमिसाल सेवाओं के लिए भी जाने जाते हैं। जस्टिस बी.के. रॉय के अकाल देहांत को कानूनी भाईचारे के लिए बड़ी कमी करार देते हुए उन्होंने कहा कि जस्टिस बी.के. रॉय नौजवान कानूनविदों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे।इससे पहले श्री सतपाल जैन, एडीशनल सोलिस्टर जनरल भारत सरकार, श्री अतुल नन्दा एडवोकेट जनरल पंजाब, श्री बलदेव राज महाजन एडवोकेट जनरल हरियाणा और श्री हरप्रीत सिंह बराड़ चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चीफ़ जस्टिस बी.के.रॉय को श्रद्धा के फूल भेंट किये।शौक सभा में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के सेवामुक्त जज, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल और हाई कोर्ट की बार एसोशिएशन के मैंबर भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO