भारत

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने जीता विश्वास प्रस्ताव’

Posted on

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से जीता, सदन में वित्त विधेयक पेश।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ध्वनि मत से आज विधानसभा में विश्वास हासिल कर लिया है। विश्वासमत हासिल करने के बाद सदन में वित्त विधेयक पेश किया गया जिसपर चर्चा जारी है।सदन में विश्वास मत हासिल करने से पहले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वे सदन में 100 फीसदी विश्वास मत हासिल करेंगे क्‍योंकि उनके पास एक सौ पांच सदस्‍य हैं। कांग्रेस-जेडीएस सरकार द्वारा विधानसभा में विश्वास मत खो देने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा को शपथ दिलाई थी। उन्होंने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में कमान संभाली है।बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि पिछली कांग्रेस-जेडीएस सरकार द्वारा तैयार किए गए वित्त विधेयक को भी बिना किसी परिवर्तन के वह आज सदन में पेश करेंगे। उन्होंने कहा, कि वित्त विधेयक को तत्काल पारित कराने की जरूरत है।इससे पहले विधानसभा अध्‍यक्ष ने कांग्रेस और जनता दल – एस. के चौदह विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दल बदल कानून के तहत अयोग्‍य घोषित कर दिया है। कुल सत्रह विधायकों को अयोग्‍य घोषित किए जाने के बाद अब दो सौ आठ सदस्‍यों वाली विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के लिए एक सौ पांच सदस्‍यों की जरूरत है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO