भारत
लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष आजम खान की पेशी आज
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष होंगे पेश, आजम खान ने संसद में भाजपा सांसद रमा देवी के खिलाफ़ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।गुरुवार को लोकसभा में पीठासीन अधिकारी और भाजपा सांसद रमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद आजम खान पर आज फैसला होगा। स्पीकर ओम बिड़ला उनके सामने बिना शर्त माफी मांगने का प्रस्ताव रखेंगे। सांसद खान अगर इसके लिए तैयार नहीं हुए तो उनके खिलाफ भावी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी।गौरतलब है कि सभी दलों ने एक स्वर में खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को इस मामले में स्पीकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में खान के सामने माफी मांगने का प्रस्ताव रखने का फैसला हुआ था।