संसार
अफ्रीका के तीन देशों के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द
अफ्रीका के तीन देशों के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज बेनिन के राष्ट्रपति के साथ करेंगे वार्ता, साथ ही पोर्तो नोवो में राष्ट्रीय संसद को भी करेंगे संबोधित।राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र के तीन देश बेनिन, गाम्बिया और गिनी के सात दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद आज बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टालोन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद बेनिन की संसद को भी संबोधित करेंगे। साथ ही वह भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।इसके बाद राष्ट्रपति 30 जुलाई को गाम्बिया पहुंचेंगे और अपने समकक्ष अदामा बारो से वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति गाम्बिया की संसद को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति कोविंद गिनी जाएंगे और राष्ट्रपति अल्फा कोंडे से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह गिनी में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक समारोह में भी शामिल होंगे।