भारत

चंद्रयान-2 की सफ़लता से युवा प्रभावित: पीएम मोदी

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के दूसरे संस्करण में जनता से रूबरू होते हुए चंद्रयान-2 का जिक्र किया। पीएम मोदी ने विज्ञान को विकास का मार्ग बताते हुए कहा कि भारत ने 2019 में अंतरिक्ष की दुनिया में कई कामियाबी हासिल की।चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर गर्व जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि यह मिशन कई मायनों में ख़ास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष की दृष्टि से 2019 में भारत ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-2 अभियान देश के युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि Chandryaan-two अभियान देश के युवाओं को Science और Innovation के लिए प्रेरित करेगा | आखिरकार विज्ञान ही तो विकास का मार्ग है | अब हमें, बेसब्री से सितम्बर महीने का इंतजार है जब चंद्रमा की सतह पर लैंडर – विक्रम और रोवर – प्रज्ञान की लैंडिंग होगी |पीएम मोदी ने देश के युवक-युवतियों को Quiz Competition में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जिसमें अंतरिक्ष से जुड़े विषय होंगे। उस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी एक अगस्त को MyGov website पर उपलब्ध होगी। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले विद्यार्थियों को भारत सरकार अपने खर्च पर श्रीहरिकोटा लेकर जाएगी और सितम्बर में उन्हें उस पल का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा जब चंद्रयान, चंद्रमा की सतह पर land कर रहा होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO