पंजाब

नेपाल के राजदूत द्वारा कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात

Posted on

मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी समागमों के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री को न्योता
चंडीगढ़ – राज्य में साकारतमक व्यापारिक माहौल से उत्साहित होते हुये नेपाल ने परिवहन, कृषि एवं पर्यटन में निवेश करने में रूचि दिखाई है।भारत में नेपाल के राजदूत निलम्बर आचार्य ने आज यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ शिष्टाचार मिलनी के दौरान बताया कि उनके देश के औद्योगिक घराने पंजाब की मौजूदा सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे अवसरों को बरतने के इच्छुक हैं।मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की याद में सिक्के और टिकटें जारी करने के लिए अपने तरफ से नेपाल सरकार का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करवाए जा रहे समागमों के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री को शिरकत करने का भी न्योता दिया।राजदूत द्वारा एक अपील के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुख्य सचिव को नेपाली विद्यार्थियों के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और गुरू अंगद देव वैटरनरी एनिमल साइसेंज़ यूनिवर्सिटी में कुछ सीटें आरक्षित करने की संभावएं तलाशने के लिए कहा जिससे यह विद्यार्थिय कृषि और पशु धन के क्षेत्रों में पंजाब के अनुभवों का लाभ कमा सकें।अपने नेपाल दौरे को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस दौरे के समय की बहुत गहरी यादें हैं और वह एक बार फिर इस देश में जाने की इच्छा रखते हैं। राजदूत ने धार्मिक और विरासती पर्यटन को उत्साहित करने का सुझाव देते हुये कहा कि बहुत से पवित्र मंदिर नेपाल में मुख्य आकर्षण हैं।मीटिंग में जड़ी-बूटियों की पैदावार के इलाकों में निवेश की संभावना तलाशने का सुझाव भी सामने आया।मुख्यमंत्री ने नेपाल को भरोसा दिया कि उनके लोगों का जीवन स्तर और सुधारने के लिए पंजाब द्वारा हर संभव मदद और सहायता दी जायेगी। नेपाल के सर्वपक्षीय विकास को प्रौत्साहन देने के लिए सिख भाईचारे द्वारा निभाई गई भूमिका का जि़क्र करते मुख्यमंत्री ने राजदूत को निवेश के ओर सांझे अवसर पैदा करने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर मुख्य सचिव करन अवतार सिंह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO