व्यापार

भारत में जल्द भुगतान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में व्हाट्सएप

Posted on

व्हाट्सएप के वैश्विक मामलों के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा है कि कंपनी इस साल भारत में अपनी भुगतान सेवाओं की शुरुआत कर सकती है.मैसेजिंग एप पिछले एक साल से करीब दस लाख उपयोगकर्ताओं के साथ अपनी भुगतान सेवाओं का परीक्षण कर रही है. भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है.कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके मंच से रुपये भेजना संदेश भेजने जितना ही आसान हो. उन्होंने कहा कि अगर उनकी कंपनी ऐसा करने में कामयाब रहती है, तो इससे वित्तीय समावेश को गति देने में मदद मिल सकती है.व्हाट्सएप देश में भुगतान सेवा की शुरुआत करती है तो उसकी प्रतिस्पर्धा पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसी कंपनियों से होगी. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी अन्य बाजारों में भी अपनी भुगतान सेवा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रही है. दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO