पंजाब

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को सुलतानपुर लोधी के दर्शन करवाए जाएंगे-चन्नी

Posted on

स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के समूह विद्यार्थियों को पवित्र नगरी की करवाई जायेगी मुफ़्त यात्रा
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों को पवित्र नगरी सुलतानपुर लोधी की मुफ़्त यात्रा करवाने का फ़ैसला लिया है। आज यहाँ 550वें प्रकाश पर्व को मनाने सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए की गई मीटिंग के उपरांत पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए परिवहन विभाग को पवित्र नगरी में विद्यार्थियों की यात्रा के लिए सभी ज़रूरी प्रबंध मुकम्मल करने के निर्देश दिए।मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को 1 नवंबर से 12 नवंबर, 2019 तक सुलतानपुर लोधी के दर्शनों के लिए ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुलतानपुर लोधी की धार्मिक यात्रा सम्बन्धी रूप-रेखा बनाने के लिए मंत्रियों के समूह के साथ स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और मैडीकल शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की मीटिंग जल्द की जायेगी।कैबिनेट मंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पवित्र नगरी का मुफ़्त टूर करवाने सम्बन्धी सभी प्राइवेट शैक्षिक संस्थाओं को भी अपील की है।स. चन्नी ने मीटिंग के दौरान 550वें प्रकाश पर्व को मनाने सम्बन्धी विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति का जायज़ा भी लिया। समूह विभागों के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 550वें प्रकाश पर्व को मनाने सम्बन्धी सभी प्रबंध अगस्त के मध्य तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे।मीटिंग में अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कैप्टन सन्दीप संधू, विधायक नवतेज सिंह चीमा, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, विकास प्रताप, प्रमुख सचिव परिवहन के. शिवा प्रसाद, सचिव लोक निर्माण हुस्न लाल, डायरैक्टर पर्यटन एवं सांस्कृतिक, मालविन्दर सिंह जग्गी, डायरैक्टर खेल राहुल गुप्ता, अतिरिक्त सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन अमित तलवाड़ और लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त डायरैक्टर डा. सेनू दुग्गल भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO