पंजाब

मनीष तिवाड़ी द्वारा बंगा-नैना देवी सडक़ जल्द बनाने संबंधी गडकरी से मुलाकात

Posted on

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री द्वारा जल्द निर्माण मुकम्मल करवाने का भरोसा
जालंधर – सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगा-गढ़शंकर-श्री आनन्दपुर साहिब -नैना देवी सडक़ के निर्माण संबंधी श्री आनन्दपुर साहिब से संासद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिया है।श्री मनीष तिवाड़ी ने आज नई दिल्ली में श्री गडकरी के साथ मुलाकात की और उनको इस सडक़ के निर्माण को जल्द मुकम्मल करने की ज़रूरत संबंधी बताया।इससे पहले श्री तिवाड़ी ने 3 जून को केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात करके इस सडक़ को जल्द मुकम्मल करने की माँग की थी।श्री गडकरी ने श्री तिवाड़ी को बताया कि इस मामले को अपेक्षित कार्यवाही के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा गया है।श्री तिवाड़ी ने कहा कि श्री गडकरी ने इस साल 25 फरवरी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 581 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस सडक़ का नींव पत्थर रखा था।श्री तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया कि पंजाब सरकार श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने जा रही है और इस शुभ अवसर पर दुनिया भर से लाखों की संख्या में संगत पंजाब आयेगी। इसके अलावा श्री आनन्दपुर साहिब सिख धर्म के पाँच ‘तख्तों’ में से एक है जहाँ श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। इसलिए बड़ी संख्या में संगत के तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए आने की संभावना है। इसलिए इस सडक़ को समय पर पूरा करना बेहद अहम है।श्री तिवाड़ी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस सडक़ को जल्द मुकम्मल करने की ज़रूरत को समझते हुए भरोसा दिया कि इस सम्बन्धी अपेक्षित कार्यवाही की जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO