पंजाब
विजीलैंस ने 3,000 की रिश्वत लेता हवलदार रंगे हाथों दबोचा
चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सदर थाना, फाजि़ल्का में तैनात हवलदार मनजीत सिंह को 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को शिकायतकर्ता सूरता सिंह निवासी गाँव राणा, जि़ला फाजि़ल्का की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके खि़लाफ़ दर्ज शिकायत सम्बन्धी उसकी मदद करने के बदले 3,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 3,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।