पंजाब

भारत सरकार विदेशी दूल्हों पर नकेल कसने के लिए जल्द ला रही है कानून-गुलाटी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने आज यहाँ प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही एक ऐसा कानून लेकर आने वाली है, जिससे विदेशी दूल्हों द्वारा भारतीय लड़कियों के साथ किये जाते धोखे पर नकेल कसी जा सकेगी।उन्होंने बताया कि बीते कल उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की थी, जिसके दौरान विदेशी दूल्हों द्वारा लड़कियों के साथ की जाती धोखाधड़ी के मामले पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके दौरान प्रधानमंत्री जी ने बताया कि इस तरह के मामले न केवल पंजाब में से बल्कि देश के अन्य राज्यों में से भी सामने आ रहे हैं और केंद्र सरकार इस सम्बन्धी नीति तैयार कर रही है, जिसको जल्द ही लागू कर दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि इस नीति को लागू करने के लिए कानून में किसी किस्म की फेरबदल करने की भी ज़रूरत पड़ी तो वह भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि विदेशों में भगौड़े होकर छिपे हुए दूल्हों को देश वापस लाने के लिए यदि विदेशी सरकारों के साथ बात भी करने की ज़रूरत पड़ी तो वह भी की जायेगी।श्रीमती गुलाटी ने बताया कि मीडिया के द्वारा पता लगा है कि पंजाब राज्य की पढ़ी लिखी, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य उच्च योग्यता प्राप्त लड़कियाँ विदेशी दूल्हों के धोखाधड़ी के कारण धक्के खाने को मजबूर हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि पंजाब राज्य में कुछ अधिकारी आयोग के हुक्मों पर ध्यान नहीं देते, परंतु भविष्य में ऐसा करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा और कानून के अनुसार आयोग के हुक्मों की अवज्ञा करने वालों के खि़लाफ़ कानून के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO