व्यापार

विजीलैंस द्वारा बिजली निगम का क्लर्क 25,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल, पातड़ां, जि़ला पटियाला कार्यालय में तैनात एक खपतकार क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि क्लर्क गुरमुख सिंह को शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी गाँव खेड़ी नगाहिया, जि़ला पटियाला की शिकायत पर 25,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके खेत में लगे बिजली के मोटर कनैक्शन जो कि उसके रिश्तेदार के नाम पर है को अपने नाम पर तबदील कराने के बदले उक्त क्लर्क 45,000 रुपए की माँग कर रहा है। बताने योग्य है कि दोषी क्लर्क उक्त कार्य को करने के बदले पहले ही 4000 रुपए पहली किश्त के तौर पर हासिल कर चुका था।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 25,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पटियाला स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO