भारत
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर पर लिखी पुस्तक का विमोचन
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन, उपराष्ट्रपति को भेंट की पहली प्रति, भारतीय राजनीति में चंद्रशेखर के योगदान को सबने सराहा, पीएम ने कहा देश में एक वर्ग ने कई पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति को मिटाने का किया प्रयास.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी गई पुस्तक ‘चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ का विमोचन किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। यह पुस्तक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और रविदत्त बाजपेयी ने मिलकर लिखी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कई नेताओँ की छवि को सही रुप में प्रदर्शित नहीं किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का एक आधुनिक म्यूजियम बनाया जाएगा।