भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आतंक पर लगाम नहीं, तो बात नहीं

Posted on

रक्षामंत्री ने कहा सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत से ही हो सकता है, भारत और पाकिस्तान के बीच सभी लंबित मुद्दों का समाधान, आतंक पर लगाम को बताया, बातचीत की पहली शर्त, कहा, पाकिस्तान को अपने कब्ज़े वाले कश्मीर के मुद्दे पर भी करनी होगी बात कश्मीर मुद्दे पर लोकसभा में पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है। विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों का समाधान सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत से ही हो सकता है। उन्होंने पाकिस्तान से आतंक पर लगाम लगाने की बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान से बातचीत की पहली शर्त उसे अपने कब्ज़े वाले कश्मीर के मुद्दे पर भी बात करने की होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को लेकर देश किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप-मोदी की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे ऐसे में उनका सदन में दिया बयान सर्वाधिक विश्वसनीय है। साथ ही कहा कि पाक से सिर्फ कश्मीर पर नहीं, पाक अधिकृत कश्मीर पर भी होगी बात।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO